29 States And Their Languages In Hindi: भारत भिन्न भिन्न संस्कृतियों, परंपराओं और भाषाओं वाला एक विशाल देश है। यहां भारत के राज्य और भाषा के नाम बताए गए है क्योंकि भारत के ज्यादातर राज्यो की स्थापना भाषाओ के आधार पर हुई थी इसलिए भारत के प्रत्येक राज्य की अलग अलग भाषा है, इस पोस्ट में जानेंगे Indian languages in hindi.

29 States And Their Languages In Hindi (राज्य और भाषा के नाम)
| राज्य | भाषाएँ |
| आंध्र प्रदेश | आंध्र प्रदेश की तेलगु, हिंदी, अंग्रेज़ी और उर्दू यहां की मुख्य भाषा है, इसके अतिरिक्त तेलगु, तमिल, मराठी एवं उड़िया भी यहां व्यापक स्तर पर बोली जाती है। |
| अरुणाचल प्रदेश | यह भारत का उत्तरपूर्वी राज्य है,यहां अंग्रेजी, हिंदी और अन्य आदिवासी भाषाएँ बोली जाती है। |
| असम | सबसे ज्यादा असमिया भाषा का प्रयोग किया जाता है, इसे इंडो आर्यन भाषा भी कहते है। |
| बिहार | हिंदी और उर्दू बिहार की दो राजभाषाएं है, लेकिन यहां मैथिली, भोजपुरी, मगही, अंगिका और बज्जिका भाषाएं भी बोली जाती है। |
| छत्तीसगढ़ | यहाँ हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा का व्यापक स्तर पर उपयोग होता है। |
| गोवा | यहाँ कोंकणी और मराठी भाषा बोली जाती है। |
| गुजरात | गुजराती, हिंदी, मराठी और मारवाड़ी भाषाएं बोली जाती है। |
| हिमाचल प्रदेश | यहाँ हिंदी और हिमाचली भाषा बोली जाती है। |
| हरियाणा | यहाँ हिंदी,पंजाबी और हरयाणवी भाषा बोली जाती है। |
| झारखंड | हिंदी और संताली भाषा बोली जाती है। |
| कर्नाटक | कन्नड़ भाषा बोली जाती है। |
| उत्तर प्रदेश | हिन्दी, उर्दू, बुंदेलखंडी और भोजपुरी बोली जाती है। |
| केरल | केरल में मलयालम और कन्नड़ भाषाएं बोली जाती है। |
| मध्य प्रदेश | हिंदी और बुंदेलखंडी भाषाओ का उपयोग होता है। |
| महाराष्ट्र | महाराष्ट्र में मराठी और हिंदी भाषा का व्यापक स्तर पर उपयोग होता है। अंग्रेज़ी, उड़िया, गुजराती भाषा भी यहां उपयोग में ली जाती है। |
| मणिपुर | मणिपुर में मणिपुरी मुख्य भाषा है इसके अतिरिक्त नेपाली,अंग्रेज़ी और हिंदी बोली जाती है। |
| सिक्किम | सिक्किम में नेपाली और अंग्रेजी भाषा का उपयोग होता है। |
| राजस्थान | राजस्थान में हिंदी, मारवाड़ी और राजस्थानी भाषाएं बोली जाती है। |
| उड़िया | उड़िया भाषा ओडिशा में बोली जाती है। |
| पंजाब | पंजाब में पंजाबी भाषा का व्यापक उपयोग होता है। |
| मेघालय | मेघालय में अंग्रेजी और खासी भाषा का चलन है। |
| नागालैंड | नागालैंड में अंग्रेजी और नागामी भाषा बोली जाती है। |
| मिजोरम | मिजोरम में मिजो सबसे अधिक बोली जाती है। |
| तमिलनाडु | तमिलनाडु में तमिल के बाद तेलगु, कन्नड़ और उर्दू भाषा का ज्यादा उपयोग किया जाता है। |
| त्रिपुरा | त्रिपुरा में बंगाली और कोकबोरोक भाषा का अधिक असर दिखता है। |
| तेलंगाना | तेलंगाना में तेलुगु जबान का उपयोग होता है इसके अतिरिक्त उर्दू और हिंदी भी अच्छी तादाद में बोली जाती है। |
| उत्तराखंड | उत्तराखंड हिंदी भाषा बोली जाती है। इसके अतिरिक्त गढ़वाली, कुमाउनी और पंजाबी का भी इस्तेमाल होता है। |
| पश्चिम बंगाल | पश्चिम बंगाल में बंगाली भाषा सबसे अधिक बोली जाती है। |
ये भी पढ़े: